बसना : प्रा शाला दूधिपाली में बालवाड़ी प्रारम्भ - CG Sandesh

बसना : प्रा शाला दूधिपाली में बालवाड़ी प्रारम्भ

शासकीय प्राथमिक शाला दूधिपाली ,संकुल केंद्र बसना में नए सत्र के प्रारंभ के साथ बालवाड़ी केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रफुल्ल साहू, प्रहलाद बारीक, शांति, जमुना, कौशल्या, उपस्थित थे। सर्वप्रथम नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात सभी बच्चों को पुस्तक एवम् गणवेश वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक उषा ठाकुर ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान की तथा समिति पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



अन्य सम्बंधित खबरें