महासमुन्द : खड़ी स्कूटी से 4 लाख का गांजा जप्त
महासमुन्द पुलिस ने लावारिश हालत में खड़ी स्कूटी वाहन से 4 लाख का गांजा जप्त किया है. 26 जून को पुलिस को मुखबिर से मोबाइल द्वारा सुचना मिला की एनएच 353 रोड़ महासमुन्द पुराना अस्पताल के पास एक स्लेटी रंग का स्कूटी होण्डा DIODLX क्र. CG NS 4107 लवारिस हालत में खडी है, जिसमें एक भूरे रंग का कार्टून एवं काला रंग का बैग जिसमें मादक पदार्थ गांजा जैसा कुछ है.
सुचना के बाद पुलिस एनएच-353 रोड महासमुन्द पुराना अस्पताल के पास पहुंची, जहाँ एक स्लेटी रंग की स्कूटी होण्डा DIODLX क्र. CG NS 4107 मय चाबी के लवारिस हालत में खडी मिली, स्कूटी वाहन का जिला पासिंग नम्बर खरोचा हुआ है. स्कूटी के हेण्डल एवं सीट के बीच में एक भूरे रंग के कार्टून एवं एक काला रंग का बैग रखे मिला.
उक्त वाहन के चालक का आस-पास पता तलाश किया गया लेकिन पता नहीं चला. स्कूटी वाहन में रखे भूरे रंग के कार्टून एवं काला रंग के बैग का तलाशी लेने पर भूरे रंग के टेप से लपेटा हुआ 04 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 20 किलो ग्राम कीमती 4 लाख रुपये मिला जिसे जप्त किया गया.
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 20(b)-LKS के तहत अपराध कायम किया है.