महासमुंद : व्हाट्सएप्प से ऑनलाईन तथा कागज पर सटटा-पटटी नामक ... - CG Sandesh

महासमुंद : व्हाट्सएप्प से ऑनलाईन तथा कागज पर सटटा-पटटी नामक जुआ खिलते 3 गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने व्हाट्सएप्प से ऑनलाईन तथा कागज पर सटटा-पटटी नामक जुआ खिला रहे तीन जुआरियो को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 26 जून को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि फारेस्ट ग्राउण्ड शुटिंग पाइंटर महासमुन्द में कुछ लोग कागज के टुकड़ो पर अंकों के सामने हारजीत का दांव लगाकर एवं मोबाईल व्हाट्सएप्प से ऑनलाईन अंको के सामने पैसे का दाव लगाकर जुआ सट्टा खिला रहे.

सुचना के बाद पुलिस फॉरेस्ट ग्राउण्ड शुटिंग पाइंटर महासमुन्द पहुंची, जहाँ कुछ लोग तमिलनाडू प्रिमियर लिग मैच अपने मोबाईल व्हाट्सएप्प से ऑनलाईन तथा कागज के दो नग टुकडों पर अंको के सामने हारजीत का दांव लगा कर सटटा-पटटी नामक जुआ खिला रहा थे. 

पुलिस ने रितिक सिन्हा पिता मुलचंद सिन्हा उम्र 20 साल निवासी बीटीआई रोड फॉरेस्ट कालोनी महसमुन्द, नीलमणी साहू पिता भारत भुषण साहू उम्र 27 साल निवासी बिजली ऑफिस के सामने बीटीआई रोड महासमुन्द तथा विनय शर्मा पिता अजय शर्मा उम्र 28 साल निवासी राम रहीम नगर महासमुन्द को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के कब्जे से एक नग डॉट पेन, दो नग सट्टा-पट्टी, एक ONE प्लस Nord CE 3 Lite 5G मोबाईल किमती करीबन 20000, एक नग ONE प्लस 9RT मोबाईल किमती करीबन 22000 रूपये , एन नग वीवो 1935 मोबाईल किमती करीबन 12000 रूपये एवं नगदी रकम 4200 रूपये कुल जुमला रकम 58,200 रूपये जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें