महासमुंद जिले में अब तक 210.4 मिलीमीटर औसत वर्षा
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 210.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 338.8 मिलीमीटर, सरायपाली में 217.5 मिलीमीटर, पिथौरा में 196.6 मिलीमीटर, बागबाहरा विकासखंड में 161.9 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 137.4 मिलीमीटर बसना ब्लॉक में दर्ज की गई।
आज 27 जून को 67.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज महासमुंद तहसील में 114.2 मिलीमीटर, पिथौरा तहसील में 70.4 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 57.7 मिलीलीटर, सरायपाली तहसील में 52.5 मिलीलीटर एवं बसना तहसील में 44.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें