खल्लारी : तेज बारिश होने पर फिसलकर गिरने से मौत
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की 26 जून की रात तेज बारिश हो रही थी, उसी दौरान ग्राम पाली निवासी संतुराम ध्रुव पिता स्व. पीताम्बर उम्र 65 साल जय स्तम्भ चौक के पास फिसलकर गिर गया. उसे गंभीर चोटे आई जिससे उसकी मौत हो गयी.
घटना की सुचना मृतक के बेटे ओमप्रकाश ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें