महासमुंद : व्यापम द्वारा 2 जुलाई को आयोजित की जाएगी पी.ए.टी एवं पी.व्ही.टी. 2023 की प्रवेश परीक्षा
महासमुन्द : व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पी.ए.टी एवं पी.व्ही.टी. 2023 की प्रवेश परीक्षा रविवार 2 जुलाई को प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक जिला मुख्यालय में निर्धारित चार परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनमें सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री त्रिवेणी रात्रे को परीक्षा केन्द्र 2301, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा के लिए, सहायक संचालक (योजना) एम.जी. सतीश नायर को परीक्षा केन्द्र 2302 शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा, मंडल संयोजक महेन्द्र कुमार टण्डन को परीक्षा केन्द्र 2303 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल और सहायक अभियंता आशीष कुलदीप को परीक्षा केन्द्र 2304 आशी बाई गोलछा आदर्श शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक का कार्यभार सौंपा है।