बसना : शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मनाया गया प... - CG Sandesh

बसना : शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मनाया गया प्रवेश उत्सव

शासन के निर्देशानुसार शासकीय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समिति अध्यक्ष अहिलिया सिदार, समन्वयक गोवर्धन डडसेना, छात्रावास अधीक्षका गीतांजलि नाग उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कक्षा छठवीं में प्रवेश बालिकाओं का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।और साथ में कलम, पुस्तक गणवेश आदि वितरित किया गया। अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान किए,और स्टाफ को बधाई दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सविता कुमार, किरण मलिक, संतोषी साव, स्वागितिका सतपथी का विशेष योगदान रहा।




अन्य सम्बंधित खबरें