बागबाहरा : पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
27 जून को बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब के साथ आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा है. मुखबिर की सुचना के बाद पुलिस पिथौरा चौक के पास पहुंची. उसी वक्त एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान को लेकर भागने लगा.
पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त आरोपी सन्टी कुमार गोलानी पिता गोविन्द कुमार गोलानी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं 08 गुरूद्वारा पारा बागबाहरा को पकड़कर उसकी प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली गयी.
आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अन्दर 04 नग एक-एक लीटर वाली पानी बाटल में हाथ भट्टी महुआ शराब भरी हुई कुल 04 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर गिरफ्तार किया. मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.