महासमुंद : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में ST वर्ग के विद्य... - CG Sandesh

महासमुंद : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में ST वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर दिया जाएगा प्रवेश

महासमुन्द : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को लेटरल एंट्री के माध्यम से कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 09 वीं एवं 10 वीं के लिये सी.बी.एस.सी. पाठ्यक्रम के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेगें। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संस्था प्रमुख/कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास महासमुंद से आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। 

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2023 शाम 5ः00 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा बुधवार 12 जुलाई 2023 को दोपहर 12ः00 बजे से 2ः30 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग, महासमुंद में निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र एवं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के मोबाइल नम्बर 79993-31888 या 83199-01577 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें