सरायपाली : बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी 1 घंटे के... - CG Sandesh

सरायपाली : बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी 1 घंटे के अन्दर पुलिस की गिरफ्त में

सरायपाली पुलिस ने बच्ची के साथ अनाचार करने वाले दो आरोपियों को एक घंटे के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया. थाना सरायपाली में 27 जून को प्रार्थीया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी नाबालिक बेटी के साथ महल पारा निवासी अलित चौहान उर्फ गुडडू और मुकेश मानिकपुरी ने जबरन घर अंदर प्रवेश कर बच्ची के पहने कपडे उतारकर दोनो आरोपी स्वयं अपने कपड़े उतारकर बच्ची को गलत नियत से स्पर्श कर अश्लील हरकत किए है.

रिपोर्ट पर आरोपीयो अलित चौहान एवम मुकेश मानिकपुरी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 161/23 धारा 451,376 (घ)(ख)भा.द.वि.04 पाक्सो एक्ट 2012 कायम कर आरोपीयो की पतासाजी की जा रही थीं.  इसी दौरान 27 जून को ही त्वरित कार्यवाही करते हुऐ थाना प्रभारी आशीष वासनिक द्वारा अपने थाना स्टाफ एवम मुखबिरो द्धारा आरोपियों की खोजबीन हेतू लगाया गया था. 

जरिए मुखबिर सुचना मिला की आरोपी लोग सरायपाली एवम पिथोरा में कही छुपे हुऐ है की मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर आरोपीयो के छुपे हुऐ ठिकाने पर दबिश दिया गया जहा सरायपाली के महलपारा स्थित मकान एवम पिथौरा में दबिश देकर चारो तरफ़ घेराबंदी कर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ आरोपीयो को धर दबोचा गया आरोपी (1) अलित चौहान उर्फ गुड्डू पिता रामचरण चौहान उम्र 32 वर्ष साकिन महलपारा थाना सरायपाली जिला महासमुन्द (2) मुकेश मानिकपुरी पिता चमारदास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष साकिन महलपारा थाना सरायपाली जिला महासमुंद को कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना कुबूल किया आरोपीयो को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा जाना है संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई सोनचंद डहरिया महिला प्रधान आरक्षक हेमाद्री देवता आरक्षक योगेंद्र दुबे,मानवेन्द्र ढीढ़ी, योगेंद्र बंजारे , कमल जांगड़े चंद्रकला वर्मा व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें