महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 के विभिन्न गतिविधियों के स... - CG Sandesh

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 के विभिन्न गतिविधियों के संपादन के लिए 16 नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुन्द : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान विभिन्न गतिविधियों के संपादन के लिए 16 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश में वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत को ऑब्जर्वर के लिए एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक को मेन पावर मैनेजमेंट के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। 

इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टण्डन को मतदाता सूची के लिए, डिप्टी कलेक्टर मिषा कोसले को शिकायत निवारण एवं मतदाता हेल्पलाइन, परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव को परिवहन प्रबंधन, डी.आई.ओ. (एन.आई.सी.) देवेन्द्र कुमार साहू को कम्प्यूटरीकरण प्रबंधन, डी.पी.ओ. साक्षरता रेखराज शर्मा को स्वीप प्रबंधन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव को कानून एवं व्यवस्था, वीएम एवं सुरक्षा योजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार एम.एल. साहू को ईवीएम प्रबंधन, सहायक आयुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी), वरिष्ठ लेखाधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह सिदार को व्यय निगरानी हेतु, परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत एस. लकड़ा को मतपत्र पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री पोषण साहू को मीडिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पांडे को संचार योजना हेतु, जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारतीय को प्रशिक्षण प्रबंधन एवं डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया को सामग्री प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें