तुमगांव : तेज रफ़्तार बाइक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त
तुमगांव के को-ऑपरेटिव बैंक के सामने तेज रफ़्तार बाइक ने कार को ठोकर मार दी. ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गयी है. बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कुमार शर्मा पिता शशि कुमार शर्मा उम्र 46 निवासी तुमगांव 27 जून को शाम करीब 06.40 बजे प्रतिदिन की भांति अपने न्यायालयीन कार्य निपटाकर वापस अपने गृह ग्राम तुमगांव स्थित अपने घर जा रहा था.
उसी दौरान तुमगांव स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के सामने बंगलापारा की ओर से तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर मोटर सायकल क्रं. सी.जी. 06 जी.जी. 4342 का चालक ऋषि कुमार के कार क्रं. सीजी 06 जीआर 7602 को ड्रायवर साईड वाले हिस्से को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे कार का बम्फर, विण्ड स्क्रीन, बोनट तथा उक्त दिशा का संपूर्ण हिस्सा टूट फूट गया. जिससे बहुत नुकसान हुआ है. उस समय ऋषि कुमार बहुत ही धीमी गति से वाहन चला रहा था उसे कोई चोट नहीं आई है. उक्त मोटरसायकल में चल रहे दोनों युवक नशें में होना प्रतीत हो रहे थे.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC के तहत अपराध कायम किया है.