CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 18 जोड़े बंधे परिणय... - CG Sandesh

CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 18 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

 धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण और शहरी द्वारा आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विवाह में 18 जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।

स्थानीय विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी, कर्मचारियों ने नवविवाहित इन जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

ज्ञात हो कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 50 हजार रूपये दिया जाता है। इसमें 8 हजार रूपये विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर, 6 हजार रूपये मंगलसूत्र, वर-वधु के कपड़े, श्रंगार सामग्री चुनरी, साफा , 21 हजार रूपये वधु को ड्रॉफ्ट/बैंक खाते के माध्यम से भुगतान तथा 15 हजार रूपये अन्य उपहार सामग्री के लिए दिये जाते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें