सरायपाली (बलौदा) : 20 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बलौदा पुलिस ने 27 जून को 20 पौवा अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी शराब बिक्री करनें हेतु अपनें घर बाडी में रखा था. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम अर्तुण्डा में लिंगराज यादव अपनें घर बाडी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखा है.
मुखबीर सूचना के आधार पर पुलिस ग्राम अर्तुण्डा लिंगराज यादव के घर बाडी पहुंची. पुलिस ने आरोपी लिंगराज यादव पिता रोहित यादव उम्र 20 वर्ष निवासी अर्तुण्डा को मुखबीर सूचना से अवगत कराया.
आरोपी अंग्रेजी शराब बिक्री करनें हेतु अपनें घर बाडी में रखना बताया एवं 01 सफेद-लाल रंग के झोला में रखे 20 पौवा अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा प्रत्येक शीशी में भरे 180-180 एमएल जुमला 3600 एमएल कीमती 2400 रूपये को निकाल कर पेश किया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 सफेद-लाल रंग के झोला में रखे 20 पौवा अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा प्रत्येक शीशी में भरे 180-180 एमएल जुमला 3600 एमएल कीमती 2400 रूपये जप्त किया. आरोपी का कृत्य धारा 34(A) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. प्रकरण जमानतीय होने से एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.