सरायपाली : लोहे का धारदार कट्टा लेकर लहराते युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
सरायपाली पुलिस ने लोहे का धारदार कट्टा लेकर लहराते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 28 जून को पुलिस पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि अजित चौहान नामक व्यक्ति बैदपाली मोड़ ताजनगर में लोहे का धारदार कट्टा लहराते घूम रहा है जिससे आम जनता भयभीत है.
सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया, जहाँ अजित चौहान अपने हाथ में लोहे का धारदार कट्टा लेकर लहरा रहा था, जिसे घेराबंदी कर अजित चौहान पिता पारस चौहान उम्र 21 साल वार्ड नंबर 9 झिलमिला, सरायपाली निवासी को पकड़ा गया.
आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कट्टा, जिसकी लंबाई 13 इंच, फल की लंबाई 8 इंच एवं फल की चौड़ाई 3 इंच को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर थाना लेकर आया गया. थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.