पिथौरा : शराब पीने पिलाने का सामान उपलब्ध कराने वाले पर हुई ... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब पीने पिलाने का सामान उपलब्ध कराने वाले पर हुई कार्रवाई

पिथौरा पुलिस ने 28 जून को शराब पीने पिलाने का सामान उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम चिखली में लक्ष्मीलाल बरिहा अपने घर के परछी में लोगों को शराब पीने पिलाने की सामान उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने ग्राम चिखली में लक्ष्मीलाल बरिहा के घर पहुंचकर घेराबंदी कर लक्ष्मीलाल बरिहा पिता अनंत राम बरिहा उम्र 35 साल निवासी चिखली को पकड़ा. शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये..

आरोपी लक्ष्मीलाल बरिहा के कब्जे से 02 नग सफेद रंग की झिल्ली पाऊच, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर गिरफ्तार किया गया. प्रकरण जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें