सरायपाली : 25 लीटर महुआ शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब
परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 28 जून को मुखबिर से सूचना मिला
कि एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर झिलमिला तरफ से जयस्तंभ चौक की ओर
आ रहा है.
सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान भवानी बजाज शोरूम के सामने मेन रोड सरायपाली पहुंचकर नाकाबंदी किया. कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक बिना नंबर होण्डा एक्टिवा काला रंग में मोहसिन खान ऊर्फ बबलू पिता स्व. साहेब खान उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 ताजनगर सरायपाली आया जिसे रोककर पकड़ा गया.
आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरा एक प्लास्टिक पालीथीन में 25 लीटर महुआ शराब किमती 5000रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त सोल्ड होण्डा एक्टिवा स्मार्ट किमती 80000 रुपये जुमला किमती 85000 रुपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी की सूचना मौके पर परिजन को दिया गया. आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.