CG : जिंदा पेंगोलिन के साथ पकड़े गए तीन तस्कर - CG Sandesh

CG : जिंदा पेंगोलिन के साथ पकड़े गए तीन तस्कर

कांकेर। जिले में जिंदा पेंगोलिन की तस्करी करते महाराष्ट्र के तीन तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। जब्त पेंगोलिन 11 किलो 500 ग्राम का है और उसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। तीनों आरोपी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कापसी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पेंगोलिन की तस्करी करते पकड़े गए है।

कापसी वन परिक्षेत्र के एसडीओ सुरेश कुमार पिपरे ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर कापसी वन विभाग के पेंगोलिन कि तस्करी कर रहे तीन तस्कर को पकड़ लिया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 500 ग्राम वजन के एक जिंदा पेंगोलिन जब्त किया गया है।

तीनों आरोपी दलसु देवसाई कोवा, अशोक धसरू कोटावी और नरेश बालाजी, गढ़चिरौली महाराष्ट्र के निवासी हैं। पखांजुर के मटोली चौक से कापसी वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा है। पेंगोलिन को पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से स्वास्थ्य जांच किया गया है। उसे वन परिक्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें