बागबाहरा : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बागबाहरा : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है. 29 जून को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि राम मंदिर तालाब के पास बस स्टैण्ड के पीछे बागबाहरा में एक व्यक्ति शराब बिक्री करने हेतु शराब रखा है.

सूचना के बाद पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया. पुलिस ने करन सिंह दुआ पिता स्व. प्रवीण कुमार दुआ उम्र 29 साल निवासी वार्ड नं. 08 गुरूद्वारापारा बागबाहरा को पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला में रखे 05 लीटर धारिता वाली प्लास्टिक के जरकीन में भरे 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें