बसना : दो पक्षों में हुई मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
बसना थाने में दो पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड क्रमांक 05 खटखटी रोड बसना निवासी शाजिद फुलारा ने अपनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है की 29 जून को शाम करीब 6 बजे उसका छोटा भाई शाहिद फुलारा बाजार रोड में डा. राजीव श्रीवास्तव के क्लीनिक में किसी काम से गया था. उसी समय पुरानी रंजीश की बात को लेकर बिलाल अजमेरी, सैफर अजमेरी एवं हुजैफ अजमेरी क्लीनिक के पास आये और धक्का देते हुये क्लीनिक के अंदर ले गये व मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लकडी के डंडा से मारपीट किये व जान से मारने की धमकी दिये, जिससे शाहिद फुलारा के चेहरे व सिर में चोट आई है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बिलाल अजमेरी, सैफर अजमेरी, हुजैफ अजमेरी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
वहीं, वार्ड क्र. 09, बाजार पारा बसना निवासी बिलाल रजा पिता हनीफ अजमेरी (24) ने अपनी शिकायत में बताया है की वह सुबह करीब 06:30 बजे अपने पिता एवं भाई के साथ कब्रिस्तान बकरीद में नमाज अदा करने से पूर्व अपने मरहूम पूर्वज की कब्रों में फातिहा पढ़ने के लिए पैदल जा रहे थे. तब शाहिद फुलारा अपनी कार से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बिलाल रजा के पिता को पूर्व दुश्मनी के कारण दबाने का प्रयास किया एवं वहां से भाग गया.
बिलाल रजा शाम को 05:00 से 06:00 बजे बाजार गली में शाहिद फुलारा जाते हुए मिला तो बिलाल रजा ने पूछा की सुबह कार से मेरे पिता को क्यों दबाने का प्रयास कर रहे थे. तब शाहिद फुलारा ने कहा कि आज तो तुम्हारा पिता बच गया अगली बार बचेगा नहीं.
बिलाल रजा ने ऐसा तुम क्यों कर रहे हो कहा तो शाहिद फुलारा ने बिलाल रजा और उसके भाई मोहम्मद हुजैफ अजमेरी को अश्लील गाली गलौज कर बिलाल रजा एवं उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से छाती (सीना) में मारपीट किया और बिलाल रजा के गले को दबा दिया. बिलाल रजा द्वारा बीच-बचाव किया गया तो शाहिद फुलारा का पूरा परिवार आकर बिलाल रजा एवं उसके भाई को जान सहित खत्म कर देने की धमकी देते हुए बिलाल के पिता को भविष्य में हत्या कर देने की धमकी दी. बिलाल ने शिकायत में बताया है की उनका पूर्व से ही शाहिद फुलारा के परिवार से पड़ोसी एवं जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है. शाहिद फुलारा से विवाद हो चूका है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शाहिद फुलारा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.