CG : भिलाई में लगेगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार - CG Sandesh

CG : भिलाई में लगेगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार

भिलाई : राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी, छत्तीसगढ़ की धरा पर एक बार फिर बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हो रहा है। भिलाई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा होने वाली है। यह कथा बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह करा रहे हैं।

आयोजक दया सिंह ने बताया कि , यह हनुमान कथा विशाल होगी और हनुमान कथा के साथ-साथ पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगेगा। तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा कि 22 सितंबर से 27 सितंबर तक यह आयोजन हो सकता है। दया सिंह ने बताया कि अभी कार्यक्रम कहां पर होगा, यह जल्द तय हो जाएगा। यह कथा विशाल होगा। दया सिंह ने बताया कि सुबह से दोपहर तक बाबा का दरबार लगेगा। दोपहर से शाम तक हनुमंत कथा होगी।
 
आपको बता दें कि इससे पहले रायपुर के गुढ़ियारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी आए थे और छत्तीसगढ़ में दूसरी बार वह भिलाई में कथा कहने के लिए आ रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो गई है। पंडित जी ने भिलाई को वक्त दे दिए हैं। जिस तरह देश में भगवा धारी का झंडा लहरा रहे हैं इसी प्रकार भिलाई में भी भगवा ध्वज का परचम लहराएगा‌ ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें