नगर पंचायत तुमगांव में हुए उप निर्वाचन में नंदनी लक्ष्मण पटेल निर्वाचित
नगर पंचायत तुमगांव में हुए उप निर्वाचन में श्रीमती नंदनी लक्ष्मण पटेल निर्वाचित
महासमुंद : नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2023 अंतर्गत नगर पंचायत तुमगांव में हुए मतों की गणना आज सुबह 9ः00 बजे से की गई। जिसमें उम्मीदवार नंदनी लक्ष्मण पटेल भारतीय जनता पार्टी को निर्वाचित घोषित किया गया है। नगर पंचायत तुमगांव के सभाकक्ष में हुए मतगणना में नंदनी लक्ष्मण पटेल को कुल 154 मत मिले।
वहीं धर्मिन धीवर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कुल 81 मत प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान तीन अविधिमान्य मत भी पड़े। कुल डाले गए मतों की संख्या 238 है। मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी नंदनी पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार राम प्रसाद बघेल द्वारा निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा गया। ज्ञात है कि 27 जून को उप निर्वाचन सम्पन्न हुआ था। जिसमें दो अभ्यर्थी वैद्य थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें