महासमुंद : जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदा... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए राशि स्वीकृत किए है। अपर कलेक्टर ने बताया कि बसना विकासखण्ड के ग्राम गढ़फुलझर के गंगाराम बिसी, दयानिधि बिसी, सोनचंद भोई, वरूण बरिहा एवं जनकराम बरिहा के लिए राशि स्वीकृत किए है।

स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राही को अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें