CG BREAKING : इस मामले में धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे निलंबि... - CG Sandesh

CG BREAKING : इस मामले में धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे निलंबित

आर्थिक अनियमितता मामले में धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे निलंबित

धमतरी | धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितत के मामले को लेकर डीएफओ मयंक पाण्डेय की अनुशंसा पर मुख्य वन रक्षक जे.आर.नायक ने रेंजर पर निलंबन की कार्रवाई की हैं । धमतरी परिक्षेत्र में वन विभाग में कार्य करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। मजदूरों ने ही वन विभाग में इस बात को लेकर शिकायत की थी।

धमतरी डीएफओ ने मयंक पाण्डेय ने मामले में जांच के बाद धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे के निलंबन के लिए अनुशंसा कर मुख्य वन रक्षक जे.आर.नायक को पत्र भेज था।इसके बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य वन रक्षक ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियन 9 के तहत रेंजर महादेव कन्नौजे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें