सांकरा : रोड़ किनारे शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला ... - CG Sandesh

सांकरा : रोड़ किनारे शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

सांकरा पुलिस ने अवैध शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है. पुलिस को 1 जुलाई को मुखबिर से सुचना मिला की रिखादादर रोड किनारे एक व्यक्ति आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने रेड कार्यवाही की. शराब पीने वाले पुलिस को देख भाग गये. शराब पिलाने वाला उदे राम यादव पकडा गया.

उदे राम के कब्जे से 06 नग खाली झिल्ली जिसमें महुआ शराब की गंध है, 07 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध है, 03 नग पानी पाऊच खाली झिल्ली जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें