तुमगांव : मोटरसायकल आपस में टकराई, इलाज के दौरान एक की मौत
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमावश मोड के पास NH-53 रोड़ पर दो मोटर सायकल की भिडंत हो गयी. हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कमल नारायण महिलांग पिता जनकराम महिलांग उम्र 30 साल निवासी भाठापारा कांपा 24 मार्च को मोटर सायकल HF deluxe CG04 MV 4427 से ग्राम कांपा से तुमगांव जा रहे थे.
अमावश मोड के पास NH-53 रोड में विपरीत दिशा से आ रही मोटरसायकल HF deluxe क्रं. CG 04 NT 7180 का चालक मुकेश सोनवानी ग्राम अमावश अपनी मोटरसायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे कमलनारायण को गंभीर चोटे आई थी एवं पीछे बैठे सालिकराम धृतलहरे के माथा, नाक , जांघ में चोट लगा था. कमलनारायण की ईलाज के दौरान मौत हो गयी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मुकेश सोनवानी के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.