कोमाखान : दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज - CG Sandesh

कोमाखान : दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम परकोम में दो पक्षों में मारपीट की खबर सामने आई है. दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

भरत पटेल पिता धनराज पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम परकोम ने अपनी शिकायत में बताया है की 30 जून को भरत को राजेश ने फोन करके बुलाया और मारपीट गाली गलौज कर रहा था. भरत को छुड़ाने के लिये उसके पिता धनराज पटेल और माता मीरा बाई पटेल और बुआ मानकुंवर व बहन सुदेशना आई तो राजेश और मुकेश ने मिलकर सभी को मारपीट गाली गलौज किया और सभी को जान से मारने की धमकी दिये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी राजेश और मुकेश के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

वहीँ राजेश कुमार पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है की 30 जून को रात करीब 8 बजे राजेश घर पहुंचा तो पता चला की भरत पटेल और मीराबाई आकर तुम्हारा घर का पानी नाली रास्ते से हमारे खेत में जा रहा है, सिन्टेक्स को तोड़ो कहकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे.

राजेश ने इस बारे में भरत पटेल को बोला तो भरत पटेल ने कहा कि तुम अपने घर का पानी कहीं पर भी ले जाओं, सिन्टेक्स को तोड़वा दो हमारे खेत में पानी नही जाना चाहिये.
इतने में धनराज पटेल, मीरा बाई, सुदेशना पटेल, मान कुंवर बाई सभी एक राय होकर पांचो आदमी अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये रॉड से धनराज पटेल और डण्डा से भरत पटेल और सुदेशना, मीरा बाई, मान कुंवर हाथ मुक्का से मारपीट कर छिना झपटी किये.

राजेश ने बचाव-बचाव चिल्लाया तो उसका भाई मुकेश आकर बीच-बचाव कर छुड़ाने लगा तो धनराज पटेल मुकेश पटेल के बांये उंगली को काट दिया.
घटना के बाद राजेश ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भरत पटेल, धनराज पटेल, सुदेशना, मीरा बाई, मान कुंवर के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें