तेन्दूकोना : ठेले में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 2 लोगों पर हुई कार्रवाई
तेन्दूकोना पुलिस ने 1 जुलाई में अवैध रूप से शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले दो लोगों पर कार्रवाई की है. पहले मामले में पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर ग्राम भीखापाली में रोड किनारे राकेश बरिहा को ठेले में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा. उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी का 03 नग खाली शीशी, 02 नग पानी पाऊच एवं 03 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
दुसरे मामले में पुलिस ने ठेले में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ग्राम भीखापाली निवासी डोमार यादव को रेड कार्यवाही कर पकड़ा. उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी का 04 नग खाली शीशी, 03 नग पानी पाऊच एवं 03 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
पुलिस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार किया गया. आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया.