पिथौरा : 17 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण
पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग युवती के अपहरण की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. शिकायत के मुताबिक, 1-2 जुलाई को 17 वर्षीय नाबालिग युवती को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें