कोमाखान : बैग में गांजा लेकर पैदल जाते तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

कोमाखान : बैग में गांजा लेकर पैदल जाते तस्कर गिरफ्तार

कोमाखान पुलिस ने 1 लाख 50 हज़ार के गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 1 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पुरूष जो अपने पास एक लाल रंग का बैग पकड़ा है. वह अवैध रूप से गांजा रखकर विक्रय के लिये उड़ीसा राज्य से पैदल लेकर आ रहा है.

सूचना के बाद पुलिस टेमरी नाका पहुंची. कुछ देर में एक पुरूष पैदल आते दिखा जो अपने दाहिने हाथ में लाल रंग का बड़ा बैग पकड़ा था. संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति इत्तफाक खान पिता इरफान खान उम्र 29 साल निवासी ग्राम मदारपुर, जिला हमीरपुर (उत्तरप्रदेश) हाल वार्ड नंबर 26 संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर को पकड़ा गया.

तलाशी के दौरान इत्तफाक खान के कब्जे के लाल रंग के बैग में 06 नग पीले रंग की झिल्ली में बंधे पैकेट मिला जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी जिसमें कुल 06 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा जो सीलबंद है कीमती 1,50,000 रुपये जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें