सरायपाली : 1 लाख रुपये का मोटर चोरी, केस दर्ज
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह में स्थित क्रेसर मशीन प्लांट से मशीन के मोटर की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मिथिलेश अग्रवाल का क्रेसर मशीन ग्राम खपरीडीह में स्थित है. जो विगत 5- 6 वर्ष से बंद पड़ा है. जिसे सुनिल प्रधान प्रतिदिन सुबह शाम देखने जाता है.
कुछ दिन पहले से क्रेसर मशीन के पास बने मकान के बरामदा में आरिफ खान नाम का एक व्यक्ति आकर रात में सोता था. जिसे पूछने पर घर-बार नहीं होने से यहीं आकर सो जाऊंगा बोला तो गरीब है सोने दो कहकर ध्यान नहीं दिये थे.
2 जुलाई को सुबह 8 बजे सुनिल प्रधान क्रेसर प्लांट को देखने गया तो देखा कि क्रेसर प्लांट में लगे मशीन का कलपुर्जा इधर-उधर अस्त-व्यस्त पड़ा है. नजदीक जाकर देखा तो मशीन में लगा मोटर नहीं था. आस-पास पता तलाश करने पर नहीं मिला. कोई अज्ञात चोर क्रेसर मशीन के मोटर किमती करीबन 1 लाख रूपये को चोरी कर ले गया है. क्रेसर के पास सोने वाले आरिफ खान भी कहीं चला गया है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.