सरायपाली : बाइक में गोल्डन गोवा शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली के भंवरपुर रोड़ स्थित पुष्प वाटिका के पास पुलिस ने बाइक में गोल्डन गोवा शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया है. 2 जुलाई को पुलिस पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी. उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि सरायपाली-भंवरपुर रोड पुष्प वाटिका की ओर एक व्यक्ति मोटर सायकल से बिक्री हेतु अवैध शराब परिवहन करने वाला है.
सुचना के बाद पुलिस ने पुष्पपवाटिका के पास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा. वह भागने का प्रयास कर रहा था. वह अपने मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GC 4074 में बोरी के अंदर 30 पोवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु परिवहन करते रखे मिला. पुलिस ने आरोपी लाल कुमार चौधरी पिता द्वारिका प्रसाद चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी डुडुमचुंवा को पकड़ा.
आरोपी लाल कुमार चौधरी के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी में 30 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 ML भरी हुयी कुल 5400 ML कीमती 3600 रुपये घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GC 4074 कीमती 40,000 रुपये जुमला कीमती 43,600 रुपये को जप्त किया गया. आरोपी लाल कुमार चौधरी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया.