महासमुंद : 2 जुलाई की रात युवती का अपहरण, पिता ने दर्ज कराया... - CG Sandesh

महासमुंद : 2 जुलाई की रात युवती का अपहरण, पिता ने दर्ज कराया केस

महासमुंद थाना क्षेत्र के एक गाँव की नाबालिग युवती को 2 जुलाई की रात किसी अज्ञात ने अपहरण कर लिया. जिसकी शिकायत युवती के पिता ने थाने में दर्ज करायी है.

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है की 2 जुलाई की रात करीब 2 बजे उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है और कहीं ले गया है.

आसपास पता तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें