महासमुंद : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत वृद्धजनों ... - CG Sandesh

महासमुंद : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत वृद्धजनों का सम्मान

वृद्धजनों को मतदान से जोड़ने अभिनव पहल

महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशन में जिले के मतदान केंद्रों में उन वृद्धजनों का सम्मान किया जाना है। जो 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। उन्हें मतदान प्रक्रिया से जोड़ने अभिनव पहल किया जा रहा है। ताकि उनका मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसी कड़ी में आज जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरकोनी, बेमचा, रायतुम एवं मोहंदी में आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह में शामिल हुए वृद्धजनों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार बागबाहरा विकासखंड के जुनवानी खुर्द, देहानीभाठा में भी फाग कुंवर मानिकपुरी 85 वर्ष को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। वृद्धजन सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य मतदान केंद्र स्तर पर समस्त मतदाता का सत्यापन करना है, किसी कारण से मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है तो ऐसे नागरिक को चिन्हित कर मतदान सूची में नाम दर्ज करने की कार्यवाही करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया में वृद्धजनों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए शल्यक्रिया सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन एवं प्रमाणीकरण तथा नवीनीकरण शिविर के दौरान भी 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जनों का श्रीफल एवं गुलाल तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।

ग्राम बेमचा के मतदान केन्द्र क्रमांक 246 में बीएलओ त्रिवेणी चन्द्राकर ने वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान किया। इनमें गोवर्धन साहू, निरंजन साहू, पुरुषोत्तम धुव्र, रुखमणी साहू, लखनबती साहू, जमुना चन्द्राकर, अमरीका बघेल, रामकुवंर धुव्र, दुज बाई शर्मा, चेती मानिकपुरी, मिलवनितन निषाद, दूरपति चंद्राकर, बुद्धा चंद्राकर, रमशीलाला साहू को सम्मानित किया गया। इसी तरह ग्राम रायतुम में गोविन्द ध्रुव, मीना ध्रुव, जानकी ध्रुव के द्वारा मतदान केंद्र क्रमांक 40, 41, 42 में वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मतदाताओं ने अपने अनुभव को बताया।

मतदान केंद्र ग्राम पंचायत मोहंदी भाटापारा में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध जन को प्रेरित किया गया। बृजबाई, केजीबाई, सोहद्रा बाई एवं कुंती बाई इन सभी वृद्धजनों को सरपंच ग्राम पंचायत मोहंदी श्रीमती शांता बाई दीवान द्वारा श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया। सरपंच सचिव एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें