बागबाहरा : हिस्सा बंटवारा की बात को लेकर भाई ने की पिटाई - CG Sandesh

बागबाहरा : हिस्सा बंटवारा की बात को लेकर भाई ने की पिटाई

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली में हिस्सा बंटवारा की बात को लेकर दो भाइयों में विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने छोटे भाई से मारपीट की. ग्राम खोपली निवासी रामस्वरूप साहू और उसके बडे भाई जयराम साहू का परिवार एक ही घर के अलग - अलग कमरे में रहते हैं. दोनों का आंगन एक ही है.

2 जुलाई को रात करीब 8 बजे रामस्वरूप अपने बडे भाई जयराम साहू से हिस्सा बंटवारा मांगा तो नही दूंगा कहकर जयराम साहू और उसका बेटा खिलावन साहू ने रामस्वरूप को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर रामस्वरूप के साथ मारपीट की. खिलावन साहू हाथ मुक्का से तथा जयराम साहू टंगिया के पीछे माथा तरफ से रामस्वरूप के सिर में मारा जिससे उसके सिर में चोट आया है. दोनों ने रामस्वरूप को जान से मारने की धमकी भी दी. 

झगडा को देखकर रामस्वरूप का बेटा भेखराम साहू बीच-बचाव किया है और बागबाहरा शासकीय अस्पताल लेकर गया. ईलाज कराने पश्चात रामस्वरूप ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी जयराम साहू, खिलावन साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें