जियो ने लॉन्च किया अपना 4जी फ़ोन, कीमत 999 रुपये - CG Sandesh

जियो ने लॉन्च किया अपना 4जी फ़ोन, कीमत 999 रुपये

रिलायंस जियो ने अपना 4जी फ़ोन ‘जियो भारत V2’ को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 999 रु रखी गई है। रिलायंस जियो केवल 4जी और 5जी नेटवर्क ही ऑपरेट करता है। रिलायंस जियो का दावा है कि ‘जियो भारत V2’ के दम पर कंपनी 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ लेगी।

‘जियो भारत V2’ सबसे सस्ता फोन है। यह 999 रु के दाम पर उपलब्ध है। ‘जियो भारत V2’ का मासिक प्लान भी सबसे सस्ता है। इसके लिए ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रु चुकाने होंगे। 

जबकि अन्य ऑपरेटर्स के वॉयस कॉल और 2जीबी वाले मासिक प्लान्स की शुरुआत ही 179 रु से होती है। इसके अलावा ‘जियो भारत V2’ के ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी 4जी डेटा देगी। मतलब आधा जीबी प्रति दिन के हिसाब से मिलेगा। जियो भारत V2’ पर वार्षिक प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 1234 रु चुकाने होंगे। कंपनी ने 7 जुलाई से ‘जियो भारत V2’ का बीटा ट्रायल शुरु करने की घोषणा की है। कंपनी का इरादा ‘जियो भारत V2’ को 6500 तहसीलों पर ले जाने का है।

देश में निर्मित और मात्र 71 ग्राम वजनी ‘जियो भारत V2’ 4जी पर काम करता है, इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर हैं। मोबाइल में 4.5सेंमी. की टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000 mAh की बैटरी, 3.5 mm का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टार्च मिलती है। ‘जियो भारत V2’ मोबाइल के ग्राहकों को जियोसिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी मिलेगा। ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे। भारत की कोई भी प्रमुख भाषा बोलने वाला ग्राहक ‘जियो भारत V2’ में आपकी भाषा में काम कर सकेगा। यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें