सांकरा/पिथौरा : 2 नाबालिग युवतियों का अपहरण - CG Sandesh

सांकरा/पिथौरा : 2 नाबालिग युवतियों का अपहरण

सांकरा और पिथौरा थाना क्षेत्र के दो गाँवों से नाबालिग युवतियों के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

सांकरा थाना में 3 जुलाई को एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी की 1 जुलाई को किसी ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.

दूसरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव का है. युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी की 2 जुलाई को रात करीब 11:30 बजे उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी लापता हो गयी. रिश्तेदारों से मोबाईल से फोन कर पता किये कहीं पता नहीं चला तो अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. 


पुलिस ने दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें