कोमाखान : बाड़ी में रखी केजव्हील हुई चोरी, किसान ने दर्ज करायी शिकायत
कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम नर्रा के एक किसान के ट्रेक्टर का केजव्हील किसी ने 3 जुलाई की रात चोरी कर ली. किसान की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम नर्रा निवासी किसान उत्तम कुमार पटेल पिता स्व. हेमचंद पटेल उम्र 31 साल खेती किसानी कार्य के लिये एक मेसी ट्रेक्टर रखा है. वह प्रतिदिन खेती किसानी कार्य के बाद ट्रेक्टर को आनंद राम की बाड़ी में खड़ी करता है. बाड़ी में ट्रेक्टर का 02 नग केजव्हील एवं नागर भी रखा हुआ था.
3 जुलाई को सुबह लगभग 5 बजे उत्तम कुमार खेती कार्य करने के लिये अपने ट्रेक्टर को लेने गया तो देखा कि वहां पर 02 नग केजव्हील कीमत करीबन 20,000 रुपये नही था. 3 जुलाई की रात कोई अज्ञात चोर ट्रेक्टर के 02 नग केजव्हील को चोरी कर ले गया है. आसपास पतासाजी करने पर भी नहीं मिला तो चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.