पिथौरा : शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर की पिटाई
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में शराब पीकर गाली गलौज कर रहे व्यक्ति को गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट की. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम ठाकुरदिया खुर्द निवासी नकुल सिन्हा के घर के सामने 3 जुलाई को रात करीब 9 बजे दुर्गा प्रसाद सिन्हा शराब पीकर मां बहन की गाली गलौज कर रहा था.
नकुल अपने वार्ड क्रमांक 09 के पंच सातो बाई के पास मना करवाने के लिये गया था तब दुर्गा प्रसाद उसके पीछे-पीछे गया और मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ, मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी.
उसी समय केसरी बाई सिन्हा ने मेरे लडके को मार खिला रहे हो कहकर पीछे से डण्डा से सिर में मारा है जिससे नकुल के सिर में चोट लगी. उसे डायल 112 वाहन से ईलाज हेतु CHC पिथौरा ले जाया गया. ईलाज कराने के बाद नकुल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद सिन्हा, केसरी बाई सिन्हा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.