महासमुंद : राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का हुआ शुभारंभ
मिशन के शुभारंभ अवसर पर ज़िले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सिकल सेल जॉच किये जाने हेतु विशेष शिविर आयोजन किया गया था। जिसमें इस रोग से मरीज़ों का सिकल सेल व अन्य स्वास्थ्य जॉच किया गया। सिकल सेल एनीमिया रक्त से संबंधित विकार है। यह वंशानुगत विकारों के समूह में से एक है जिसे सिकल सेल रोग के रूप में जाना जाता है। सिकल सेल रोग, दोषपूर्ण हीमोग्लोबिन से संबंधित मानी जाती है, जिसमें ऊतकों तक ऑक्सीजन युक्त रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है, जो कई गंभीर रोगों का कारण बनती है।
मुख्य चिकित्साएवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में ग्रामवार शिविर आयोजित कर 0 से 40 वर्ष के समस्त आमजनों व चिरायु दलों के माध्यम से जिले के समस्त स्कूल एवं आगनबाड़ी में दर्ज बच्चों का सिकल सेल परीक्षण किये जाने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर आयोजित किए जाएँगे। संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अध्किरी, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के साथ स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी गण उपस्थित थे।