महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वीप गतिविधियों के क्... - CG Sandesh

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वीप गतिविधियों के क्रियान्यवन हेतु बैठक 5 जुलाई को

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं डाइट के प्राचार्यों को 5 जुलाई 2023 को दोपहर 02ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित होने कहा है। 

बैठक में ऐसे छात्र जिनकी आयु 18 वर्ष 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पूर्ण हो रही है, उन छात्र-छात्राओं को मतदाता बनाने एवं मतदान में भाग लेने के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित करने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। महासमुंद विकासखण्ड के प्राचार्यगण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित होंगे एवं अन्य विकासखण्ड के प्राचार्यगण वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे़गे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें