महासमुंद : स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए विकासखण्ड ... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

विधानसभा निर्वाचन 2023

स्वीप गतिविधियों के संचालन हेतु बैठक 5 जुलाई को

महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा स्वीप कोर समिति की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए विकासखण्ड स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों को विभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विधानसभा क्रमांक 39 विधानसभा सरायपाली, 40 विधानसभा बसना, 41 विधानसभा खल्लारी एवं 42 विधानसभा महासमुंद के लिए नियुक्त समस्त नोडल अधिकारी स्वीप गतिविधियों के संचालन हेतु 5 जुलाई 2023 दोहपर 2ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित रहेंगे। अन्य विकासखण्ड के अधिकारी-कर्मचारीगण वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे़गे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें