महासमुंद : स्वरोजगार ऋण के लिए कर सकते आवेदन
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
अंतिम तिथि 10 जुलाई
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने जानकारी दी कि ऐसे इच्छुक आवेदक कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद में निःशुल्क निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 तक है।
ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए 05 वर्ष की छूट) एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण है तथा छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी है आवेदन कर सकते है। लेकिन उनके परिवार की वार्षिक आय रूपये 3.00 लाख से अधिक न हो। इसके साथ वह किसी भी बैंक का ऋण चूककर्ता न हो। भारत/राज्य शासन के योजनांतर्गत पूर्व में अनुदान का लाभ न लिया हो।
आवेदन के साथ परियोजना प्रतिवेदन, फोटो राशन कार्ड/स्थाई निवास प्रमाण पत्र/मतदाता पहचान पत्र/डा्रयविंग लाईसेंस (कोई भी एक) सहित शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य चाहे गए दस्तावेज संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, पुराना तहसील परिसर, महासमुंद में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें