जगदलपुर : वर्क शॉप में लोहे से भरा रैक गिरने से 2 लोगों की मौत
जगदलपुर। जगदलपुर जिले में एक इंजीनियरिंग वर्क शॉप में अचानक लोहे से भरा रैक गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। परिजनों ने वर्कशॉप मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गीदम रोड में स्थित वैष्णवी इंजिनियर वर्क शॉप में लोहे से भरा रैक गिर गया। इसके चपेट में दो लोग आए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल ने हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें