महासमुंद : कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं और श... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए

कलेक्टर जन चौपाल में मिले 82 आवेदन

महासमुंद : जिला कलेक्टोरेट में मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के बाद आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी 82 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम तुसदा की श्रीमती तीजन बाई निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कलेक्टर को आवेदन दिए।

इसी तरह ग्राम बिरकोनी की सरस्वती यदु ने निराश्रित पेंशन के लिए, ग्राम बिरोड़ा की जागेश्वरी चन्द्राकर ने राशन कार्ड के संबंध में, ग्राम बोईरगांव के सोनसाय यादव ने फसल बीमा की राशि दिलवाने के लिए आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी और कहा कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली हेमंत नंदनवार, महासमुन्द एसडीएम उमेश साहू, बागबाहरा एसडीएम सृष्टि चंद्राकर सहित सभी आला अधिकारी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें