सरायपाली : 284 दिव्यांगों का शिविर में किया गया पंजीयन - CG Sandesh

सरायपाली : 284 दिव्यांगों का शिविर में किया गया पंजीयन

आगामी शिविर 6 जुलाई को सरायपाली के ग्राम कुटेला में

महासमुंद : समाज कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन, परीक्षण एवं प्रमाणीकरण/नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में  सोमवार को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम बलौदा में शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में कुल 137 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 37 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण, 18 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, 10 दिव्यांगों का उपकरण हेतु चिन्हांकन एवं 36 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड हेतु फार्म संकलन किया गया। 

इसी तरह मंगलवार को सरायपाली के ग्राम पाटसेंद्री में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 147 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 38 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण, 66 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, 7 दिव्यांगों का उपकरण हेतु चिन्हांकन एवं 52 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड हेतु फार्म संकलन किया गया। आगामी शिविर सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेला में आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर उप संचालक संगीता सिंह के मार्गदर्शन एवं जनपद साईओ ओंकारेश्वर सिंह, जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय तथा जनपद पंचायत सरायपाली के समाज शिक्षा संगठक जयपाल भोई एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी के साथ समाज कल्याण विभाग महासमुंद के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें