महासमुंद : गार्डन में बैठे दो दोस्तों को चाक़ू दिखाकर लूट लिए... - CG Sandesh

महासमुंद : गार्डन में बैठे दो दोस्तों को चाक़ू दिखाकर लूट लिए iPhone, सोने का कान की बाली सहित नगदी रकम

एडमिशन के लिए गए थे कॉलेज

महासमुंद के गार्डन में बैठे दो दोस्त को बदमाशों ने चाकू दिखाकर, मारपीट कर आई-फ़ोन 11, कान में पहने सोने की बाली सहित नगदी रकम लुट लिए. दोनों कॉलेज में एडमिशन के लिए आए थे. घर जाते वक्त आराम करने के लिए गार्डन में बैठे थे, उसी समय बदमाशों ने लूटपाट की.

ग्राम बकमा निवासी धीरज बाघ पिता युधिष्ठिर बाघ उम्र 20 साल 3 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त भूपेंद्र जगत के साथ एडमिशन के लिए मचेवा कॉलेज गए थे. वे कॉलेज से अपने बाईक से वापस घर जाने निकले. दोपहर करीब 3 बजे धुप लगने से संजय कानन गार्डन मे बैठकर आराम कर रहे थे.

उसी समय स्वीपर कांलोनी निवासी कैलाश बाघ व उसका साथी निहाल वैष्णव ने मिलकर धीरज व उसके दोस्त भूपेन्द्र जगत से पैसे मांगने लगे. मना करने पर चाकू से मारने की बात कहकर डरा धमका कर धीरज का मोबाईल IPHONE-11 एवं 5000 रूपये तथा सोने का कान की बाली को उतरवाकर 38 हजार के समानो को ले लिया तथा भूपेन्द्र जगत का VIVO Y21 कीमती 10 हजार रूपये को डरा धमकाकर एवं मारपीट कर सामान लेकर भाग गए.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कैलाश बाघ व निहाल वैष्णव के खिलाफ 34-IPC, 384-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें