महासमुंद : गाली गलौज करने से मना करने पर पति-पत्नी की पिटाई - CG Sandesh

महासमुंद : गाली गलौज करने से मना करने पर पति-पत्नी की पिटाई

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में गाली गलौज करने से मना करने पर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. महिला का पति झगडा छुडाने के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बिरकोनी निवासी युकेश्वरी साहू 2 जुलाई को शाम करीब 06 बजे काम से छुट्टी होने के बाद अपने साथी उमा यादव, मुनिया यादव, संजू साहू के साथ घर जा रही थी. बजरंग बली मंदिर के पास उमेश विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ बैठकर गाली गलौज कर रहा था जिसको युकेश्वरी द्वारा क्यो गाली गुप्तार कर रहे हो तुम्हारी मां बहन नही है क्या कहने पर उमेश विश्वकर्मा तुम कौन होते हो मुझे मना करने वाले कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्के से मारपीट किया.

मारपीट करने से आवाज सुनकर युकेश्वरी के पति प्लांट के बाहर आये झगड़ा छुड़ाने पर उसको भी उमेश विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ हाथ मुक्के से मारपीट कर पत्थर से मारकर जान से खत्म कर दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दिया. घटना को देखकर सुपरवायजर जयजीत, डिगेश ध्रुव देखे एवं झगड़ा छुड़ाये है.

उसके बाद युकेश्वरी अपने पति के साथ घर गई तो उमेश विश्वकर्मा उसके घर के पास जाकर भी मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर आज उसको जान से खतम कर दूंगा कहकर धमकी दिया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी उगेश विश्वकर्मा व उसके अन्य साथी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें