महासमुन्द : नाबालिग युवती का अपहरण, FIR दर्ज - CG Sandesh

महासमुन्द : नाबालिग युवती का अपहरण, FIR दर्ज

महासमुन्द थाना क्षेत्र के एक गाँव के व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है की 3 जुलाई को उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है. आसपास पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें