सांकरा : जमीन विवाद को लेकर की मारपीट, 3 के खिलाफ केस दर्ज
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव टुकडा में तीन लोगों ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट की. मामले की शिकायत थाने दर्ज करायी गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम नवागांव टुकडा निवासी ईतवारू रात्रे केसरीपुर वन समिति का चौकीदार है. 4 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे काम करके घर वापस आ रहा था. घर के पास पहुंचा था तभी पुरानी जमीन विवाद की बात को लेकर मोहल्ले के सोमनाथ, कमल, उकिया बाई तीनों एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर सोमनाथ, कमल ने हाथ मुक्का से मारपीट की तथा उकिया बाई ने हाथ में रखे लोहे के छड से मारपीट की.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सोमनाथ, कमल, उकिया बाई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें